National

गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए

गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है

बताया जा रहा है कि कच्छ के भचाउ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. गनीमत है कि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.भचाउ में सुबह के वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में थे. तभी धरती हिलने लगी. लोग घबराकर घरों से बाहर की ओऱ भागने लगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र भचाउ से 19 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. लिहाजा भचाउ में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

Related posts

सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक, जानें जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

admin

Assam असम में 75 साल बाद ‘प्रवासी निष्कासन अधिनियम, 1950’ का कड़ा इस्तेमाल: पाँच ‘घोषित विदेशियों’ को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

admin

कोलकाता में लगे भूकंप Bhukamp के तेज झटके: बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप 

admin

Leave a Comment