शौर्य नमन फाउंडेशन के तत्त्वाधान में धूमधाम से मनाया जाएगा “शौर्य महोत्सव”
शौर्य तीर्थ चंद्रनगर (चूंद), सतना (मध्यप्रदेश) जो अपने बेटों को भारत माता की सीमा पर भेजने वाली भूमियों में सबसे आगे हैं इस भूमि को सैनिकों की नर्सरी भी कहा जाता है । इसी वीर भूमि पर “शौर्य नमन फाउंडेशन” आगामी 20 नवम्बर को “शौर्य महोत्सव” के नाम से एक अनुष्ठान करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके शहीद परिवारों का सम्मान करना व युवाओं को राष्ट्र सेवा और शौर्य सम्मान के लिए प्रेरित करना है। दिन भर चलने वाले इस अनुष्ठान में मुख्य रूप से तीन सत्र है जिसमें प्रथम सत्र में “शौर्य कदम मैराथन” का आयोजन रखा गया है जो सुबह 6 बजे से आयोजन स्थल से आरम्भ होगी। इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को अग्निपथ योजना और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है । महोत्सव के दूसरे सत्र में दोपहर 12 बजे “शौर्य शक्ति हवन” का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राष्ट्र कल्याण की कामना है । अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हवन प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ मन के विचार भी प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में शाम 6 बजे “शौर्य परिवार सम्मान समारोह” एवं “शौर्यनाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा । शौर्य को समर्पित इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कविगण माँ भारती की वंदना अपने गीतों के माध्यम से करेंगे । वहीं शौर्य परिवार सम्मान समारोह में अमर बलिदानी सैनिकों के पुनीत परिवारों और 35 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा । कार्यक्रम में गुढ़ (रीवा) के विधायक नागेन्द्र सिंह, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, विक्रम सिंह (विधायक रामपुर बाघेलान) आदि की की गरिमामयी उपस्थिति होगी। शौर्य नमन फाउंडेशन संस्थापक सह अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ये अनुष्ठान “शौर्य महोत्सव” सुबह 6 बजे से आरम्भ होकर देर रात्रि तक चलेगा। संस्था शौर्य नमन की स्थापना वर्ष 2019 में की गयी थी, जिसका ध्येय वाक्य “राष्ट्र नायकों के शौर्य को नमन” है ।

इस पूरे आयोजन में सभी ग्रामवासियों का खूब स्नेह और सहयोग मिल रहा है ,ग्रामवासी व संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शौर्य नमन टीम का हमारे गाँव में आ कर हमारे लिए कार्यक्रम का आयोजन करना हमारे लिए गौरव का विषय है मैं स्वयं इस संस्था का पदाधिकारी होने के नाते उत्साहित भी हूँ कि मेरे ग्राम में यह आयोजन हो रहा है I
इस आयोजन के लिए ग्राम के पूर्व सैनिकों द्वारा स्व समिति बना कर सहयोग किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में और ऊर्जा का संचार होगा I
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक मालवीय ने बताया कि पदाधिकारी विनय दीक्षित,रोहित चतुर्वेदी, रवि शंकर तिवारी, शिवम शाही ,दिनेश पाटीदार, विघ्नेश दवे व नितेश कुशवाह उपस्थित रहेंगे I
