National

गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए

गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है

बताया जा रहा है कि कच्छ के भचाउ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. गनीमत है कि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.भचाउ में सुबह के वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में थे. तभी धरती हिलने लगी. लोग घबराकर घरों से बाहर की ओऱ भागने लगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र भचाउ से 19 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. लिहाजा भचाउ में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

Related posts

कैप्टेन विक्रम बत्रा: शेर शाह की जयंती और इंदौर में शौर्य नमन का वृक्षारोपण

admin

देहरादून में भारी बारिश: रेड अलर्ट जारी, स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

admin

Mamata’s Prayer Remarks Spark Political Firestorm in Bengal Ahead of Elections

admin

Leave a Comment

Exit mobile version