National News Brief Saga of Bravery Society

शौर्य नमन फाउंडेशन की अनूठी देश भक्ति “शौर्य परिवार तीर्थ दर्शन”

शौर्य नमन फाउंडेशन की अनूठी देश भक्ति “शौर्य परिवार तीर्थ दर्शन”
पूरा भारत चैत प्रतिपदा,गुडी पडवा,चैतिचंड,युगाब्धि,हिन्दू नववर्ष व अपने-अपने क्षेत्रीय त्यौहारों के रूप में मनायेगा
कहीं देवी पूजा तो कहीं राम जन्मोत्सव की धूम तो कहीं अन्य कुछ .. पर कुछ युवा पुत्र धर्म निभा नए वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं I
हाँ आप को सुन कर लगेगा की कैसा पुत्रधर्म ? तो आप जान कर गौरवान्वित हो सकते हैं कि इंदौर के कुछ युवा रमेश चन्द्र शर्मा (दादा) के नेतृत्व में युवाओं की टीम शहीदों के परिवारों को अपना परिवार मानकर अपने अनोखे देशभक्ति से प्रभावित कर रहे हैं I
इस संस्था के सभी युवा अपने अपने पास से धन इकठ्ठा कर शहीदों के स्मारक का निर्माण, रख-रखाव तो कर ही रहे हैं साथ ही एक नई सोच को भी आगे लाये हैं वह है “शौर्य परिवारों को तीर्थ दर्शन” करवाना I
आप जरा सोच कर देखिये कि जहाँ बच्चे अपने माँ बाप को नहीं पूछ रहे हैं , जहाँ भाई भाई में नहीं बनती इस समय में कुछ युवा शहीदों के माता पिता और परिवार की सेवा में मन लगा कर देशभक्ति की एक अनूठी मिशाल कायम कर रहे हैं I

“देश के वीर सपूतों को करके नमन चले हैं हम
पुत्रधर्म का पालन करने बन के श्रवण चले हैं हम”

क्या सुन्दर स्लोगन दिया है शौर्य नमन के सिपाहियों ने ..
पिछले माह विन्ध्य क्षेत्र (जिला सतना मध्य प्रदेश) के शौर्य परिवारों से परिजनों को अयोध्या राम लला, चित्रकूट, प्रयागराज का दर्शन करवाया है जिसकी चर्चा भी तमाम राष्ट्रीय चैनलों पर देखा गया I


इस क्रम को आगे बढ़ाते हुवे इस चैत नवरात्रि में इंदौर के दशहरा मैदान में होने वाले सबके राम रामोत्सव के मंच पर नौ शक्ति द्वारा राजाराम की आरती 14 अप्रैल को दिल्ली क्षेत्र से शौर्य तीर्थ दर्शन पर आये शौर्य बधुवों द्वारा किया जायेगा I
इस यात्रा के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी पंडित अभिषेक गौतम ( चलते फिरते शौर्य स्मारक व ब्रांड अम्बेसडर शौर्य नमन ) व समाजसेवी राष्ट्रीय कवि संजीव मुकेश निभा रहे हैं I
यह तीर्थ दर्शन यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर-इंदौर-ओम्कारेश्वर की है इस यात्रा के दौरान ही इन परिवारों का सम्मान भी किया जियेगा I
संस्था का मिशन शहीदों के परिवारों की सेवा, सैनिकों के सम्मान की भावना जागृत करना , शहीदों के शौर्यगाथा को जनमानस तक ले जाना, पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ एक प्रगतिशील एवं सुरक्षित राष्ट्र निर्माण के लिए नए सैनिक ,शिक्षा,संस्कृति,खेल व संसाधनों को बढ़ाने में योगदान देना ।
संस्था का विजन हमारा लक्ष्य सभी शहीदों के सम्मान व स्मृति स्वरूप स्मारकों के निर्माण व रखरखाव, शौर्य गाथा का प्रचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण, जल संरक्षण हेतु सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पुस्तकालय निर्माण करना है।
पुत्र धर्म निर्वहन के अंतर्गत शहीदों के परिजन को तीर्थ दर्शन करवाना भी हमारा लक्ष्य है।
छात्रों के सहयोग हेतु स्टूडेंट हेल्पलाइन को स्थापित करना है ।
छात्रों में परीक्षा परिणामों के अतिरिक्त दबाव को कम करने व सहायता हेतु सलाह और सेमिनार आयोजित करना ।
शौर्य नमन फाउंडेशन की इस नई सोच के लिए संस्थापक रमेश चन्द्र शर्मा (दादा) व टीम को भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं I
दादा ने बताया कि कोई भी सम्मान केवल उर्जा और प्रोत्साहन होता है जो हमारी सोच और इरादों को और मजबूत करता है I इस दर्शन को सभी तीर्थ स्थलों पर सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने की जिम्मेदारी गगन अवस्थी व राहुल राज पाढ़ी एवं टीम द्वारा किया जायेगा ।
#शौर्यनमन फाउंडेशन द्वारा शिक्षा , स्वस्थ,स्मारक निर्माण रखरखाव, शौर्यगाथा , पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पुस्तकालय स्थापना जैसे अन्य कार्य भी लगातार किया जा रहा है .
मेरा मानना है की अगर आप सैनिक नहीं बन पाए तो राष्ट्र सेवा का यह मौका ना गवाएं इस संगठ इस संस्था के सहयोगी बनें

9111010007/8

www.shauryanaman.com

Related posts

PCB Clarifies Missing Indian Flag in Karachi, Says ICC Directive Behind the Decision”

admin

Indian Plane Hijacked, Forced to Land in Karachi: Pakistani Army’s ‘Poisoned’ Ploy Saves 83 Lives”

admin

पद्मश्री अनूप जलोटा ने किया पेन टुडे प्रकाशन के कार्यालय इंदौर शाखा का शुभारंभ

admin

Leave a Comment

Exit mobile version