Editorial Lifestyle🤥 MP National News Brief Pentoday Stories Saga of Bravery Society

शौर्य नमन “शौर्य परिवारों के संग दीपावली – दीपों के संग शौर्य को नमन”

शौर्य नमन

शौर्य नमन फाउंडेशन

“शौर्य परिवारों के संग दीपावली – दीपों के संग शौर्य को नमन”

दिनांक — 22 अक्तूबर 2025

शौर्य नमन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली का पर्व शौर्य और सम्मान की भावना के साथ शहीद परिवारों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बीच मनाया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा “दादा” के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह दीपोत्सव अभियान मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहा है।

दीपावली 2025 का पावन पर्व न केवल प्रकाश की विजय का प्रतीक है, बल्कि शहीद सम्मान और राष्ट्रभक्ति की ज्योति को भी प्रज्ज्वलित करता है। शौर्य नमन फाउंडेशन, भारत की अग्रणी शहीद परिवार सहायता NGO, ने इस वर्ष भी शहीद परिवारों के साथ दीपावली मनाने का संकल्प लिया है। एक दिया शहीदों के नाम अभियान के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ तक पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के घरों में रोशनी बिखेरी जा रही है। यह पहल न केवल दीपावली शुभकामनाएं देती है, अपितु शहीदों के बलिदान को नमन करती है।

शौर्य नमन फाउंडेशन शहीद परिवारों के साथी

शौर्य नमन फाउंडेशन मात्र एक NGO नहीं, बल्कि शहीद परिवारों का परिवार है। इंदौर की धरती से निकली यह संस्था शहीद स्मृति संरक्षण, शौर्य वन निर्माण और ट्रीब्यूट सेरेमनी और शहीदों का परिवार हमारा परिवार है से जाना जाती है। वर्षों से मध्य प्रदेश शहीद परिवार सहायता में अग्रणी भूमिका निभाते हुए, फाउंडेशन ने पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को सहायता प्रदान की है।

रमेश चंद्र शर्मा “दादा” का दर्शन स्पष्ट है: “शहीदों का परिवार हमारा परिवार है।” इस भावना से प्रेरित होकर शौर्य नमन ने दीपावली पर शहीद सम्मान को परंपरा बना दिया है। समाज में राष्ट्रभक्ति जागरण के लिए युवाओं को जोड़ना और शहीद गाथाओं का प्रचार ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ें। वेबसाइट shauryanaman.com पर इनकी पूरी गतिविधियां उपलब्ध हैं।

आपको यह ज्ञात होगा कि इंदौर से प्रारंभ हुई यह संस्था, अपने समर्पण, सेवा और राष्ट्रप्रेम से जुड़े अभियानों के कारण आज पूरे देश में चर्चित और लोकप्रिय संस्था बन चुकी है।
शौर्य नमन फाउंडेशन ने वर्षों में शहीद परिवारों के सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त रूप से स्थापित किया है।

दीपावली 2025: शौर्य परिवारों के साथ रोशनी का उत्सव

इस दीपावली शहीद परिवार अभियान में शौर्य नमन फाउंडेशन की टीम ने शहीद परिवारों के घरों में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलन किया। देवास और इंदौर के जिलों में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सदस्यों ने शहीद परिवारों को दीपावली उपहार और धन्यवाद ग्रीटिंग भेंट करते हुए कहा —

“देश आज जो दीपों की रोशनी में झिलमिला रहा है, वह आप जैसे शौर्य परिवारों के बलिदान के कारण ही संभव हुआ है।”

फाउंडेशन के अन्य सदस्य और पदाधिकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जाकर शौर्य परिवारों के साथ दीपावली मना रहे हैं। यह दीपोत्सव कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा, जिसके अंतर्गत सैकड़ों शौर्य परिवारों तक पहुँचने का संकल्प लिया गया है। पिछले वर्ष लगभग पैंसठ परिवारों तक टीम के सदस्य पहुँचे थे ।

इस वर्ष की इस विशेष यात्रा का नेतृत्व फाउंडेशन अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के साथ शिवेंद्र रावत, अक्षय तरहालकर और विपिन सिंह द्वारा किया जा रहा है।
टीम ने कई पूर्व सैनिकों से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

फाउंडेशन का मानना है कि –

“दीपावली तभी पूर्ण होती है जब देश की रक्षा करने वाले परिवारों के घर भी उसी रोशनी से जगमगाएँ, जिसके लिए उनके प्रिय वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए।”

शौर्य नमन फाउंडेशन वर्षों से शहीद परिवारों की सेवा, सम्मान और स्मृति संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है।
हर दीपावली पर यह परंपरा निभाई जाती है ताकि हर दीप में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की ज्योति प्रज्वलित रहे।

📸 फोटो कैप्शन:

“शौर्य नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा दादा एवं टीम सदस्य शहीद परिवारों से भेंट कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए।”

संपर्क:
📞 +91-9111010007
🌐 www.shauryanaman.com
📧 shauryanamanngo@gmail.com


शौर्य नमन फाउंडेशन,इंदौर(म.प्र.)
“शौर्य को नमन – राष्ट्र के रक्षक परिवारों को सम्मान।”

also read:-India Makes Historic Breakthrough Yuan Payment for Russian Crude Oil: Challenging the Dollar’s Global Grip 2025

Related posts

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का स्वास्थ्य स्थिर हैं, और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं

admin

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूस्खलन: राहत और बचाव कार्य जोरों पर

admin

इंदौर : सराफा चौपाटी में नई व्यवस्था पर विवाद, निगम ने कोर्ट में लगाई ‘कैविएट’

admin

Leave a Comment