National State

“शौर्य नमन” को पुनः गांधी सेवा रत्न व् पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

“शौर्य नमन” को पुनः गांधी सेवा रत्न व् पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मान इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड “श्री शिवम शाही जी” व् श्री शिवेंद्र रावत जी को गांधी सेवा रत्न अवार्ड 22 इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमिनिटी साइंस एंड पीस व् wac people council द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में देश के 20 हस्तियों को अभिनेता राजपाल यादव जी के हाथों सम्मानित किया गया। अलग अलग क्षेत्र में अपने विशेष योगदान से समाज को नई दिशा देने वाले हीरोज को सम्मानित करने पर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने बताया कि समाज में ऐसे बहुत सारे हीरो हैं जो हमे हर समय प्रोटेक्ट और गाइड करते हैं ऐसे हीरो को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। इसी अवसर पर अभिनेता राजपाल यादव जी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

आप सभी को बताते चलें कि संस्था शौर्य नमन फाउंडेशन देश के उन वीरों के परिवार की सेवा और सम्मान के लिए समर्पित और कार्यरत है जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी । पूरे देश में लगभग 3000 वोलेंटियर सहयोगी के साथ पिछले 2 वर्षों में 5 स्मारक निर्माण 40 से अधिक स्मारक के रख रखाव व् पुनर्निमाण का कार्य हो रहा हैं । साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ साथ तीर्थ दर्शन करवाने का पुनीत कार्य भी संस्था कर रही है।
सम्मान के बारे में पूछने पर श्री शाही ने बताया कि संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा जी की भावना और उद्देश्य बिल्कुल साफ है कि राष्ट्र के उन सभी शौर्य परिवारों के हम बेटे हैं जो देश सेवा में हमें छोड़ गए । इसी भाव से मुझे उत्तर प्रदेश राज्य का दायित्व सौंपा गया। शौर्य नमन फाउंडेशन के प्रत्येक साथी अपने अपने व्यवसाय,नौकरी ,पढ़ाई या फिर जिस भी कार्य में हों उस कार्य के बाद पूर्ण मन से संस्था के लिए समर्पित होते हैं। यही कारण हैं कि मात्रा 3 वर्ष में ही हम देश विदेश तक सेवा का एक नया अध्याय शुरू किए हैं।
श्री रावत ने बताया कि वर्ष 2021 में पहली बार गांधी सेवा सम्मान हमें प्राप्त हुआ था और इस वर्ष भी हमें पुनः मिलना हमें और ऊर्जा देता हैं । इस सम्मान के साथ पहला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी मिलना हमें और जिम्मेदार बनाती है। शिवम् शाही व् शिवेंद्र रावत दोनों शक्सियत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैं और वर्तमान में मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्यरत हैं
इस अवसर पर सहसचिव श्री रावत ने देश के शहीदों को नमन करते हुए उनके चरणों में समर्पित कर शौर्य नमन परिवार के साथियों को समर्पित किया साथ ही डॉ वी के बजाज जी और पूरी टीम को धन्यवाद् प्रेषित किया
साथ ही देशवासियों से निवेदन किया कि जहां भी आप के जानकारी में या आप के आस पास कोई भी शौर्य परिवार हो जिनको किसी भी तरह की कोई समस्या है तो हमें www.shauryanaman.org या 9111010007 पर सूचित कर सहयोग करें ।
सम्मान ग्रहण करने के बाद इंदौर वापस आने पर अध्यक्ष रमेश शर्मा , सचिव कविता शर्मा , कोषाध्यक्ष विनय दीक्षित , राष्ट्रीय संयोजक विनीत शुक्ला ,दिनेश पाटीदार , रोहित चतुर्वेदी , रवि तिवारी ने स्वागत कर शुभकामनयें दी I
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO/
इस लिंक से आप सोशल मीडिया के माध्यम से आप भी जुड़ सकते हैं

Related posts

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के शानदार शतकों से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सेमीफाइनल का टिकट पक्का

admin

बजट 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया आकांक्षाओं का बजट, कुछ चीजें सस्ती तो कुछ महंगी हुईं

admin

कैप्टेन विक्रम बत्रा: शेर शाह की जयंती और इंदौर में शौर्य नमन का वृक्षारोपण

admin

Leave a Comment