लालू यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर जताया दुख, रेलवे कुप्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना के लिए रेलवे के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और रेल मंत्री पर भी निशाना साधा।
लालू यादव ने कहा, “यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान गई। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
महाकुंभ को लेकर लालू यादव ने विवादित बयान दिया, कहा, “कुंभ का क्या मतलब है? यह सब फालतू है।”
