Entertainment News Brief

NetFlix पर भारत में छाया “छावा”, जानिए आज की टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्में

आजकल लोग मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं और NetFlix भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हर मूड और हर पसंद की फिल्में यहां मौजूद हैं—चाहे रोमांच हो, ऐतिहासिक गाथा, कोर्टरूम ड्रामा या फिर एक्शन से भरपूर थ्रिलर। आइए जानते हैं NetFlix पर भारत में इस वक्त कौन-सी 5 फिल्में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं और क्यों ये दर्शकों को इतना लुभा रही हैं।


1. छावा (Chhaava)

नेटफ्लिक्स पर इस समय नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है ऐतिहासिक फिल्म छावा, जो मराठा योद्धा संभाजी महाराज की जीवन गाथा पर आधारित है। विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध लेखक शिवाजी सावंत की किताब छावा से प्रेरित है और संगीत ए. आर. रहमान का है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब NetFlix पर भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।


2. कोर्ट स्टेट vs अ नोबडी (Court State vs a Nobody)

दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तेलुगु फिल्म Court State vs a Nobody, जो एक आम आदमी की न्याय के लिए लड़ी गई जंग की प्रेरणादायक कहानी है। प्रियदर्शी, हर्ष रोशन और शिवाजी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। निर्देशक राम जगदीश की पहली फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया और अब नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है।


3. पेरुसु (Perusu)

तीसरे स्थान पर है तमिल फिल्म Perusu, जो हल्के-फुल्के हास्य के साथ सस्पेंस का तड़का लगाती है। निर्देशक इलांगो राम ने इसे अपनी ही श्रीलंकाई फिल्म टेन्टिगो के रीमेक के रूप में बनाया है। वैभव, निहारिका NM, सुनील रेड्डी और चंदिनी तमिलरासन जैसे कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को खास बनाती है। भले ही थिएटर में फिल्म ज्यादा कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।


4. टेस्ट (Test)

स्पोर्ट्स और थ्रिलर का दिलचस्प मिश्रण पेश करती है फिल्म Test, जो चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। आर. माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को S. शशिकांत ने निर्देशित किया है। खास बात ये है कि मीरा जैस्मिन इस फिल्म से 10 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं। 4 अप्रैल 2025 को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को भले ही धीमी लगी हो, लेकिन अभिनय की तारीफ हर ओर हो रही है।


5. देवा (Deva)

पांचवें स्थान पर है हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म Deva, जिसमें शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक्सीडेंट के बाद अपनी याददाश्त खो देता है और अपने ही दोस्त की हत्या की गुत्थी सुलझाने निकल पड़ता है। यह फिल्म मलयालम हिट मुंबई पुलिस से प्रेरित है लेकिन इसका अंत अलग है। 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म ने अब नेटफ्लिक्स पर नए दर्शक बटोर लिए हैं।


तो अगर आप भी कुछ नया और दमदार देखना चाहते हैं, तो इन ट्रेंडिंग फिल्मों में से कोई एक जरूर देखें – आपका मूड जरूर बन जाएगा!

Related posts

VARANASI Teaser Launch 2025: Mahesh Babu Ignite a Thunderous Pan-India Blockbuster Storm

admin

Shocking News! From World War III to the End of the World: 5 Jaw-Dropping Predictions by Baba Vanga for 2025

admin

Nepal’s Historic Moment: Sushila Karki Becomes First Female Prime Minister in 2025

admin

Leave a Comment