शौर्य नमन का हरित-स्मरण अभियान: कारगिल अमर बलिदानियों के नाम वृक्ष, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
Shaurya Naman Foundation’s Green Tribute to Kargil Martyrs: Trees of Sacrifice, Roots of Inspiration
इंदौर।
देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले कारगिल के अमर बलिदानियों की स्मृति को जीवंत रखने और भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का बीज बोने के उद्देश्य से शौर्य नमन फाउंडेशन (Best NGO for martyrs family and army welfare) द्वारा चलाए जा रहे विशेष वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज इंदौर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भावपूर्ण आयोजन किए गए।
इस क्रम में कैटेलिस्ट वर्ल्ड स्कूल में शहीद गार्ड्स मैन काशीनाथ जी, शासकीय विद्यालय असरावाद बुजुर्ग में शहीद हवलदार मानसिंह यादव जी तथा ग्लोरियस एजुकेशनल अकादमी, दुधिया में शहीद नायक हेमचरण सिंह जी के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। प्रत्येक वृक्ष के साथ शहीद के जीवन परिचय एवं शौर्य गाथा का विशेष बोर्ड भी स्थापित किया गया, ताकि यह वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक न रहे, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की जीवंत पाठशाला बन सके।

इन कार्यक्रमों में संबंधित स्कूलों के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्रों ने शहीदों के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के बारे में जाना। आयोजन के दौरान परिसर में भावनात्मक वातावरण देखने को मिला, जहाँ बच्चों की आँखों में सम्मान और गर्व साफ झलक रहा था।
शौर्य नमन फाउंडेशन का यह अभिनव प्रकल्प इंदौर जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों तक विस्तार लेने की दिशा में अग्रसर है, जिसके अंतर्गत कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों के नाम पर वृक्ष लगाए जा रहे हैं। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्र स्मृति को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।
संस्था के पदाधिकारी रमेश चंद्र शर्मा (दादा), अक्षय तरहालकर एवं शिवेंद्र रावत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए न केवल इस प्रकल्प की भावना साझा की, बल्कि उन्हें करियर मार्गदर्शन भी दिया। साथ ही शहीदों के परिवारों की सेवा और सम्मान के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि “जब तक देश अपने शहीदों को स्मरण करता रहेगा, तब तक राष्ट्र की आत्मा जीवित रहेगी।”
शौर्य नमन फाउंडेशन का यह मानवीय और संवेदनशील प्रयास आज केवल एक स्थानीय पहल नहीं, बल्कि ऐसा अभियान बनता जा रहा है जो विश्व पटल पर भारत के शौर्य, संस्कार और कृतज्ञता की भावना को रेखांकित करता है। हर लगाया गया वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देगा कि यह आज़ादी केवल सांस लेने की नहीं, बल्कि उसे सम्मान के साथ जीने की ज़िम्मेदारी भी है।
Indore.
With the noble aim of keeping alive the memory of India’s brave Kargil martyrs and instilling the values of patriotism and sacrifice in the younger generation, Shaurya Naman Foundation organized a series of meaningful tree plantation programs in various educational institutions across Indore district.
As part of this initiative, trees were planted in the name of Martyr Guardsman Kashinath Ji at Catalyst World School, Martyr Havildar Man Singh Yadav Ji at Government School Asrawad Buzurg, and Martyr Naik Hemcharan Singh Ji at Glorious Educational Academy, Dudhiya. Along with each tree, an informative board highlighting the martyr’s life journey and valor was installed, ensuring that the significance of the tree and the sacrifice it represents is remembered for generations to come.
School management committees, principals, teachers, and students actively participated in these programs. Students learned about the lives, courage, and supreme sacrifices of the martyrs, making the event both educational and deeply emotional. The presence of these memorial trees transformed school campuses into living spaces of remembrance and inspiration.
This unique project of Shaurya Naman Foundation aims to cover all schools and colleges in Indore district by planting trees in the name of Kargil war martyrs. The initiative beautifully connects environmental conservation with national remembrance, turning every sapling into a symbol of gratitude and pride.
On this occasion, foundation office bearers Ramesh Chandra Sharma (Dada), Akshay Tarahalkar, and Shivendra Rawat not only coordinated the plantation drive but also interacted with students, offering career guidance and motivating them to contribute positively to the nation. They reaffirmed the foundation’s commitment to serving and honoring the families of the martyrs.
Through this compassionate and visionary initiative, Shaurya Naman Foundation is creating an impact that goes beyond local boundaries. It powerfully highlights on the global stage India’s respect for its heroes, its deep-rooted culture of remembrance, and the message that freedom and peace are sustained by sacrifice, responsibility, and gratitude.
also read:-भारत – व्यंग्य: “इंतजार मेरी जान…” जब ट्रंप के ‘ईगो’ से टकराया भारत का ‘मौन’
follow us:-Pentoday | Facebook
